logo

जापान के वैज्ञानिकों ने किया आर्टिफिशियल खून की खोज, मरीजों की बचाई जा सकेगी जान

blood2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जापान के वैज्ञानिकों ने एक बड़ी खोज कर डाली है। दरअसल उन्होंने एक आर्टिफिशियल खून (कृत्रिम खून) का निर्माण किया है। जिसे अब फ्रीज़ में रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिकों को इससे एक उम्मीद जगी है कि यह लोगों  की जान बचाने में बेहद ही मददगार साबित हो सकती है, जो कि आपातकालीन स्थति में एक सहारा बनेगा। 
बता दें कि खून चढ़ाने से पूर्व ब्लड ग्रुप को मिलाना होता है जिसमें वक्त लगता है। कई बार तो ऐसा होता है कि सही ब्लड ग्रुप नहीं मिल पाता है और मरीज की जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन अब इसकी समस्या खत्म होती दिख हरी है। यह आर्टिफिशियल खून किसी भी ब्लड ग्रुप में चढ़ाया जा सकेगा। इसके साथ ही इसमें किसी वायरस या संक्रमण का खतरा भी नहीं होगा। 
वैज्ञानिकों ने इस ब्लड ग्रुप का ट्रायल इंसानों पर किया है जिसमें अब तक कोई साइड इफेक्ट नहीं देखा गया है। इसमें ब्लड ग्रुप वाले मार्कर नहीं होते इसलिए इसे किसी भी मरीज को दिया जा सकता है। 
 

Tags - international news international latest news Japan scientist Japan scientist news artificial blood artificial blood for patients