logo

महिला दिवस पर युवा सदन को मिली पहली महिला मुख्यमंत्री, गिरिडीह की सुजाता भारती होंगी सदन की नेता

6146news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची : 
झारखंड युवा सदन के लिये राज्य को पहली महिला मुख्यमंत्री मिल गयी हैं। इनका नाम सुजाता भारती है। सुजाता गिरिडीह विधानसभा से चुनी गयी हैं। वे गिरिडीह विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगी और सदन में मुख्यमंत्री की भूमिका में दिखेंगी। ये बड़ी बात इसलिये भी है, क्योंकि ये महिला दिवस के दिन चुनी गयीं हैं। युवा सदन की चयन समीति ने इनका चयन किया है। बता दें कि युवा सदन में राज्य भर के सभी विधानसभा क्षेत्रों से युवाओं का चयन हुआ है। 

11 से आड्रे हाउस में शुरू होगा सदन 
81 विधानसभा से चुने गए विधायकों में नेता प्रतिपक्ष, बोर्ड मेम्बर सहित पूरे मंत्रालय का प्रारूप 11 मार्च से 14 मैच तक ऑड्रे हाउस में देखने को मिलेगा। युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के सहयोग से मिशन ब्लू फाउंडेशन के द्वारा यह वार्षिक आयोजन राज्य के युवाओं को सक्रिय राजनीति में प्रेरित करने के लिए किया जाता है। यह द्वितीय सेशन है। सदन की प्रक्रिया को समझने का बेहतरीन मौका है। 

युवा सदन का यह दूसरा साल 
मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा आयोजित युवा सदन का यह दूसरा साल है। इससे पहले भी युवा सदन का आयोजन हो चुका है। इस बार यह आयोजन रांची के आड्रे हाउस में होगा। सदन में सभी विधायकों, मंत्रियों व अन्य पदाधिकारियों को बकायदा ट्रेनिंग मिलेगी। यह ट्रेनिंग पूर्व विधायक व सीनियर नेता देंगे। सदन की पूरी प्रक्रिया विधानसभा के नियमों के अनुरूप होगी।