logo

टाइल्स पर सुसाइड नोट लिखकर युवक ने लगाई फांसी, 2 लोगों को ठहराया जिम्मेदार

12716news.jpg

द फॉलोअप टीम, भोपाल:

भोपाल के आसिमा मॉल में एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने मरने से पहले टाइल्स पर सुसाइड नोट भी लिखा है। उसने 2 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने लिखा है कि पैसों के लेन-देन से परेशान होकर यह कदम उठा रहा है। मृतक ने टाइल्स पर लिखा कि 2 लोगों ने उसके 10 हजार रुपए खा लिए हैं और उसे  इतना परेशान कर दिया गया कि उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। 

बड़े भाई से मांगी माफ़ी 
युवक ने सुसाइड के लिए अपने बड़े भाई से भी माफी भी मांगी है। मिसरोद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दीपक निहाल सिंह प्राइवेट जॉब करता था। उसका पड़ोसी हरीश वर्मा शुक्रवार रात करीब 8 बजे उससे मिलने आसिमा मॉल पहुंचा था। हरीश ने बताया कि वो मृतक निहाल की बाइक वापस करने के लिए मॉल गया था। वहां पार्किंग में पहुंचने पर एक कोने में निहाल फंदे से लटका मिला। लोगों ने उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

10 हजार लेनदेन का जिक्र 
पुलिस ने बताया कि पास ही एक टाइल्स मिली है। जिसमे कुछ लोगों के नाम का जिक्र है और उसमें 10 हजार रुपए के लेन-देन का जिक्र किया गया है। हरीश की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज होंगे। उसके बाद ही यह मामला स्पष्ट होगा। पुलिस सुसाइड नोट लिखे नामों की भी जांच में जुटी है।