द फॉलोअप टीम, गढ़वा:
खुरी पंचायत के ग्राम मसरा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय बबलू कुमार कोरवा के रूप में हुई है। बबलू ने अपने पुराने घर के पास डेढ़ महुआ के पेड़ में फांसी लगाया है। बबलू ने ऐसा कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
बड़े भाई ने फंदे से लटकता देखा
मृतक बबलू का बड़ा भाई मेघू कोरवा शाम के समय अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित पुराने घर मच्छरदानी लाने गया तब उसने अपने छोटे भाई बबलू को फंदे पर लटकते हुए पाया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का प्रतीत होता है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मामले की गहनता से जांच होगी।
2 दिन पहले घर मे हुई थी शादी
दो दिन पहले ही बबलू के बड़े भाई की शादी हुई थी। कल ही शादी की चौठारी की रस्म भी हुई थी। परिजनों का कहना है कि रस्म के वक़्त ही शाम 6:00 बजे के आस पास बबलू ने आत्महत्या कर ली। चिनिया थाना प्रभारी बिफई उरांव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।