logo

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

8046news.jpg
द फॉलोअप टीम, लोहरदगा:
सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला महादेव टोली गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय उरांव के रूप में कई गयी है। बताया जा रह है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद ये  कदम विजय ने उठाया। परिजनों को काफी देर से मालूम हुआ कि विजय ने यह कदम उठाया है।  जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। सेन्हा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

पत्नी को मजदूरी करने से रोकता था विजय
जानकारी के मुताबिक विजय अपनी पत्नी रेखा देवी को मजदूरी करने से मना कर रहा था। उसने कई घंटों तक पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा भी किया। पत्नी को घर में घुसने भी नहीं दे रहा था। ऐसे में पत्नी नाराज होकर पड़ोस वाली चाची के यहां चली गई। नाराज होकर विजय ने आत्महत्या कर लिया।