logo

मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है...मेरा दिल जलता है! युवक ने विधायक को चिट्ठी लिखकर की अनोखी मांग

12822news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

महाराष्ट्र के चंद्रपुर से एक बेहद ही दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने स्थानीय विधायक को लेटर लिखकर गर्लफ्रेंड की मांग की है। ये लेटर आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेटर युवक ने चंद्रपुर से विधायक सुभाष धोटे को लिखा है। लेटर लिखने वाले युवक का नाम भूषण जामुवंत है। लड़के ने लेटर मराठी में लिखी है। हम आपको हिंदी में बताते है कि लेटर में क्या लिखा गया है। 

क्या लिखा है लेटर में 
युवक ने लिखा है है कि पूरे तहसील में लड़कियों की भरमार है, लेकिन मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। ये चिंता का विषय है, मेरा आत्मविश्वास कमजोर हो गया है। मैं ग्रामीण इलाके राजुरा से गड़चांदुर आता-जाता हूं फिर भी मुझसे एक भी लड़की नहीं पटती। शराब बेचने वालों की और गंदी शक्ल वाले लड़कों की गर्लफ्रेंड को देखकर मेरा दिल जलता है। आपसे विनती है कि अपने विधानसभा क्षेत्र के युवतियों को प्रोत्साहन देना चाहिए ताकि वो हम जैसे लड़कों को भी भाव दे।

विधायक को नहीं मिला पत्र 
विधायक सुभाष धोटे ने कहा है कि उन्हें अभी तक यह पत्र मिला नहीं है, लेकिन उन्होंने व्हाट्स ऐप पर यह लेटर देखा है। उन्होंने कहा कि भूषण जामुवंत कौन है, कहां रहता है इसका अभी पता नहीं है। कार्यकर्ताओं को युवक की खोज में लगा दिया है और वह मिलता है तो उसकी मदद करने की कोशिश करेंगे। उसे समझा-बुझा कर उसकी समस्या का कोई हल निकालेंगे। हालांकि बाद में कांग्रेस विधायक ने कहा इस प्रकार का पत्र लिखना सही नहीं है।