logo

Indian Army Day : सेना दिवस पर फहराया गया विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज, बॉर्डर पर प्रदर्शित हुआ विशाल तिरंगा

d9760f23-c0bb-46f9-9d2b-52e5fcfcb867.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

शनिवार 15  जनवरी को पूरा देश भारतीय सेना दिवस मना रहा है। इस मौके पर राजस्थान के जैसलमेर में दुनिया  का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया। गौरतलब है कि जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सीमा पर खादी से बना दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया गया। ये तिरंगा 225 लंबा और 150 फीट चौड़ा है। 

रेगिस्तान में फहराया विशाल तिरंगा
सोशल मीडिया में जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। ध्वज के चारों ओर भारतीय सेना के टैंक खड़े हैं। पास ही विशाल आर्मी कैंप हैं जहां टैंक सहित दूसरे किस्म के व्हिकल वैपेन रखा है। सैनिकों की चहलकदमी भी दिख रही है। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा है। 

सेना दिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन
गौरतलब है कि भारतीय सेना दिवस पर देश में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। एक कार्यक्रम में खुद भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे शामिल हुये। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में सेना का आधुनिकीकरण हुआ है। इसे और आगे बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल किया जा रहा है।