logo

मोदी सरकार ने गांव-गांव में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को किया सशक्त: कुलस्ते

12179news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने गांव-गांव में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त किया है l 28 जनजाति विधानसभा सीटों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। राज्य के संसाधनों को बचाने की जिम्मेदारी जनजाति मोर्चा की हैl झारखंड में जनजाति समाज में बहुत संभावनाएं हैं। भाजपा सरकार ने रोजगार के लिए हो रहे पलायन को रोकने के लिए मनरेगा को और सुदृढ़ किया है। पूरे देश में उचित लाभुकों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। झारखंड में जनजाति मोर्चा के कुशल कार्यकर्ता के दम पर हम चुनावो में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। झारखंड में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी की ही होगी। वह आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की एकदिवसीय कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे। कटहल मोड़ स्थित लालगुटवा बैंक्वेट हॉल में बैठक पांच सत्रों में हुई। उद्धघाटन मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक वी सतीश ने किया। आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की पहली प्रदेश कार्यसमिति का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में 8-8 जनजाति समाज के सांसद को मंत्री बनाकर जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। झारखंड के तीर्थ स्थलों, वीर शहीदों का नमन करते हुए कहा कि यह भूमि जनजाति वीरो की पुण्य भूमि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उराँव ने की।

 

हेमंत सरकार से 19 माह में ही जनता का मोह भंग हो गया: बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार से 19 माह में ही जनता का मोह भंग हो चुका। अबुआ देश, अबुआ राज की बात करने वाले मुख्यमंत्री के राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासी और दलितों की हत्याएं हो रही हैं। सत्ता बनते ही चाईबासा में आदिवासियों की हत्या हुई, सिध्दो कान्हो के वंशज की हत्या हुई। आदिवासी पुलिस बेटी रूपा तिर्की की हत्या हुई। भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई पाहन, पुजार मानकी, मुंडा आदिवासी समाज के अगुवा के मिलने वाले मानदेय राशि को भी सरकार ने बंद कर दिया। सरना स्थल,जाहेर थान का पिछले सरकार ने सौंदर्य का कार्य शुरू करवाया था जिसे इस सरकार से बंद कर दिया। भाजपा को इस सरकार के खिलाफ जनता की शक्ति का संग्रह करना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर जन जन तक जाने का आह्वान किया।

मोदी सरकार में जनजाति समाज के 8 मंत्री: समीर उरांव

 

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि जनजाति समाज को सशक्त बनाने के लिए जनजाति समाज के अगुवाओ के साथ चिंतन बैठक करके समाज के बारे में विचार करने की आवश्यकता है। चिंतन टोली बनाकर यह काम कार्य को किया जा सकता है। बैठक को मध्यप्रदेश के सांसद सह मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल,मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी पूर्णिमा केरकेट्टा,मोर्चा प्रदेश प्रभारी रामकुमार पाहन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उराँव एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय मेलगंडी ने किया। बैठक के प्रारंभ में वंदेमातरम गान अनु लकड़ा ने किया। बैठक में नीलकंठ सिंह मुंडा, गंगोत्री कुजूर, सुनील सोरेन, दिनेश उराँव, मेयर आशा लकड़ा, अशोक बड़ाईक, विमला प्रधान, मेनका सरदार, लक्मन टुडू, एडवर्ड सोरेन, आलोक उराँव, हरेकृष्ण सिंह, सुखमनी हेम्ब्रम, जगन्नाथ मुंडा, आनंद मुर्मू, प्रेम बड़ाईक, रोशनी खलखो, गणेश महली, मनोज सोरेन, राजेन्द्र मुंडा, सुलेन मुंडा, रवि मुंडा, काजू सांडिल्य,  बिरसा मिंज, अंजलि लकड़ा, अर्जुन मुंडा सहित कार्यसमिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।