logo

गरीबों के घरों को तोड़ने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के सीने से बुलडोजर को गुजरना होगा:  दीपक प्रकाश

11395news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि बरसात में झारखंड की निकम्मी सरकार लोगों को बेघर करने पर तुली है। गरीब लोगों के घरों पर बुलडोजर चल रहे हैंं। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कभी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जनता के घरों को कुचलने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के सीने से सरकारी बुलडोजरों को गुजरना पड़ेगा। अगर वर्तमान सरकार नहीं जगती तो आने वाले समय में झारखंड की जनता इस सरकार की ईट से ईट बजा कर रख देगी। दीपक प्रकाश  भाजपा रांची महानगर हरमू मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। दीपक प्रकाश ने यह भी बताया की संभावित कोरोना के तीसरे फेज के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार रहना चाहिए और इसके लिए राज्य भर में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का काम करेगी भाजपा ।

केंद्र की योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचाएं: संजय सेठ

लागौरतलब है की भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष के.के.गुप्ता के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के प्रत्येक मंडल में हो रहे कार्यसमिति बैठक का आज आखरी दिन था जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। लालपुर मंडल कार्यसमिति बैठक में रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि केंद्र के द्वारा दी जा रही, सारी सुविधाओं और जरूरत के सामान, समाज के निचले पायदान को पहुंचने तक सजग रहना पड़ेगा भाजपा कार्यकर्ताओं को। कार्यक्रम में मौजूद हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की, पार्टी के कार्यकर्ता ही सर्वोपरि और संगठन ही सबसे आगे होना चाहिए।

संघर्ष के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: सीपी सिंह

हिंदपीढ़ी मंडल और लालपुर मंडल में रांची विधायक सी पी सिंह ने बताया कि राज्य कठिन दौर से गुजर रहा है और भाजपा कार्यकर्ताओं की जनता के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को आने वाले दिनों में संपूर्ण संघर्ष के लिए तैयार रहना पड़ेगा । आने वाले दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एक चुनौती की तरह लेकर जनता की सेवा के लिए सर्वस्य त्यागने के हेतु तैयार रहना पड़ेगा । रांची महानगर की मेयर आशा लाकड़ा ने बताया कि किस प्रकार वर्तमान की सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को जन जन तक पहुंचने में अवरोध का काम कर रही है । रांची नगर निगम द्वारा किए जा रहे जन कल्याण के कार्य में भी हस्तक्षेप कर समय-समय पर बाधित करने का प्रयास कर रही है । 

संगठन को मजबूत बनाने और अंत्योदय पर दिया गया बल
रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि केंद्र की मदद से ज्यादा से ज्यादा योजनाओं को लाना और उन्हें सबसे निचली पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। रांची महानगर महामंत्री वरुण साहू एवं बलराम सिंह ने भी संबोधित किया। हरमू मंडल कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू पासवान संचालन नितिन कुमार ने किया। लालपुर मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता निलेश सिंह ने की। संचालन नंदलाल रजक तथा धन्यवाद ज्ञापन सुबोध सिंह ने किया। लालपुर मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रताप ने की। संचालन प्रवीण कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ श्री मनी सिंह, संदीप वर्मा, संजीव जायसवाल, विनोद सिंह, अरुण झा,अर्जुन राम, विश्वजीत सिंह, गोपाल सोनी, सूर्य प्रभात, अरविंद सिंह, बीके नारायण, लक्ष्मीचंद दीक्षित , लक्ष्मी कुमारी , बसंत दास हेमंत दास राज सिंह, शोभा यादव , नितिन, सुमन सिंह ,साहिल कुमार , रोशन सिंह ,  अमित सिंह, नवीन झा , अमर गिरी ,  मन्नू पांडे मुनेश सोनी, सुभाष साहू, सोनू सिंह, सुबोध सिंह, नंद लाल रजक, बबलू सोनी, मनोज राय, अमित वर्मा, गुड्डू पांडे, सुशील पांडे, सुशील दुबे, अरविंद सिंह, अशोक पांडे, रामवृक्ष ठाकुर, गीता देवी, पूनम झा,  पप्पू झा  उपस्थित रहे।