logo

चमोली हादसा: लातेहार के 10 मजदूर लौटे घर, झारखंड के 14 श्रमिक अभी तक लापता

5179news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
उत्तराखंड के चमोली में हुए हादसे में झारखंड के भी मजदूर फंस गए थे। लातेहार के 10 मजदूर तो वापस घर लौट जरूर आए हैं, लेकिन राज्ये के 14 श्रमिकों के परिजनों को अभी भी उनकी वापसी का इंतजार है। लापता मजदूरों में लोहरदगा जिला के 9, रामगढ़ के 4 और बोकारों का एक श्रमिक शामिल हैं। 

लौटे मजदूरों का बनाया गया जॉब कार्ड
लातेहार डीसी अबु इमरान के निर्देश पर चमोली से लौटे श्रमिकों का जॉब कार्ड बनाया गया है। इन्हेंस मनरेगा योजना और दीदी बाड़ी योजना से जोड़ा जाएगा। मनरेगा बीपीओ मुजफ्फर कमाल जागीर खालसा गांव पहुंचे। श्रमिकों को जॉब कार्ड बनाकर सौंपा। 

यह मजदूर लौटे 
योगेश्वर सिंह, रूपलाल सिंह, चंदन सिंह, आनंद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, देवनाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह एवं अंकित सिंह।