logo

झामुमो सरकार को उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं भाजपा कार्यकर्ता: दीपक प्रकाश

5764news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य की झामुमो की अगुवाई वाली सरकार खुद को नाकाम साबित करती आ रही है। भाजपा कार्यकर्ता उसे उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं। कार्यकर्ता तन, मन, धन से पार्टी के प्रति समर्पण का भाव रखते हैं। पार्टी अध्‍यक्ष कांके डैम साइड में भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज में बोल रहे थे। उन्हों ने कहा कि 4 मार्च से रांची महानगर के नेतृत्व  में विशाल जन धारणा का आयोजन कर वर्तमान की हेमंत सरकार को झकझोरा जाएगा।

सरकार में ट्रांसफर-पोस्टिंग बना उद्योग: बाबूलाल मरांडी
मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा प्रदेश में मौजूदा सरकार ट्रांसफर और पोस्टिंग को एक उद्योग धंधे की तरह चला रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध में कभी भी कमी नहीं आ सकती। अभी लगभग 3000 करोड़ अलग-अलग जिलों के कोष में पडे हुए हैं, जिन्हें खर्च नहीं किया जा सका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर जिला अध्यक्ष केके गुप्ता ने की जबकि संचालन महामंत्री वरुण साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बलराम सिंह ने किया।