logo

खूंटी की महिला कैसे पहुंची हिमाचल,  2018 में लावरिस हालत में मिली थी 

12938news.jpg

द फॉलोअप टीम, खूंटी:

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 6 मार्च 2018 को एक 35 वर्षीय महिला लावरिस हालत में मिली थी। जोहरी देवी नामक ये महिला खूंटी के मुरहू थाना के घुटघड़ही गांव की रहने वाली है। वह हिमाचल प्रदेश कैसे पहुंची इस बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम। 

माइग्रेंट लेबर कंट्रोल रूम में दी जानकारी
अभी वह शिमला के मानसरोवर में एक आश्रम में रह रही है। हरियाणा के स्टेट क्राइम ब्रांच के एएसआई राजेश कुमार ने उनके परिवार को खोजने में उनकी मदद की है। अब वह उनके परिवार से संपर्क कर उन्हें परिवार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी माइग्रेंट लेबर कंट्रोल रूम में भी दी है। 

झारखंड के खूंटी की रहने वाली है जोहरी
जोहरी खूंटी के मुरहू प्रखंड की रहने वाली हैं। जोहरी के पति का नाम सोमा मुंडा है। जोहरी 6 मार्च 2018 धर्मशाला में लावारिस हालात में मिली थी। बताया जा रहा है कि जोहरी की दिमागी हालत ठीक नहीं है इसलिए उन्हें पहले का कुछ भी याद नहीं है। ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस इनके परिवार के बारे में जानकारी जुटा रही है।