logo

राजधानी में घाघरा पुल के पास संदेहास्पद स्थिति में मिला महिला का शव, हत्या की आंशका

8798news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांचीः 
राजधानी रांची के घाघरा पुल के पास एक महिला का संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किया गया। शव के पास खून बिखरा है, चादर सहित अन्य जगह पर खून के निशान मौजूद हैं। डोरंडा थाना पुलिस(Doranda Police Station) मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है। बता दें कि महिला की पहचान हो चुकी है, वो एक टेंट हाउस में बर्तन साफ करने का काम करती थी। वहीं,  घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है। 

जाँच में जुटी पुलिस 
शव देखने के बाद परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना डोरंडा थाना को दी। डोरंडा थाना ने मौके पर आकर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स(RIMS) भेजा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट(Postmortem report) आने के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला की मृत्यु किस कारण हुई है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया जांच में पाया है कि नाक से ज्यादा खून का रिसाव होने से महिला की तत्काल मृत्यु हो गई, शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं पाया गया।