logo

फंदे से लटका मिला महिला का शव, फौजी पति पर हत्या का आरोप

6904news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार बस्ती में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। मृतिका का नाम दुर्गावती देवी बताया जा रहा है। दुर्गावती अपने फौजी पति के साथ जोरार बस्ती में रहती थी। पति ने पुलिस को बताया कि रात में वे अपने कमरे में सो रहे थे, तभी पत्नी ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा यही कि दुर्गावती मानसिक रूप से बीमार भी थी।  

विवाद का जानकारी नहीं, परिजनों ने पति पर लगाया हत्या का आरोप 
पति की तरफ से किसी भी तरह की विवाद की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन महिला के मायके वालों ने फौजी पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। वहीं नामकुम थाना प्रभारी ने जानकारी दी है कि प्रथम दृष्ट्या में यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। महिला के मायके वालों ने अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अगर मायके वाले इसकी लिखित शिकायत करते हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी।