logo

बच्चा चोरी करते हुए महिला को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले

बच्चा चोरी करते हुए महिला को रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस के हवाले
द फॉलोअप टीम, रांची:
राज्य में बच्चा चोर गिरोह से दहशत का माहौल बना हुआ है।  आये दिन खबर मिलती है की बच्चा चोर गिरोह ने कई इलाकों में बच्चोंं को अपना निशाना बना कर घटना को अंजाम देते हैंं। कुछ ऐसा ही मामला शहर के सदर थाना इलाके में हुआ। मगर इस बार लोगों ने बच्चा चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला गौस नगर का है जहां एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।

बच्‍चे को गोद में उठाया और....
जब महिला मोहल्ले के एक बच्चे को गोदी में उठाकर ले जा रही थी, तो मां की नजर पड़ी। हल्ला कर मोहल्ले वाले को बताया। मोहल्ले वालों ने उसे पकड़ कर पूछताछ भी की, लेकिन संतोषजनक जवाब ना मिलने के वजह से इसकी जानकारी पुलिस को दी।  वहीं, पुलिस ने मौके पर आकर महिला को हिरासत में ले लिया और जाँच पड़ताल में जुट गयी।

महिला ओडिशा की है रहने वाली 
जब उस महिला से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह ओड़िशा की रहने वाली है और रांची किसी काम के सिलसिले में आई हुई थी। पुलिस महिला को थाने में रख पूछताछ कर रही है और इसके साथ ही उसके परिजनों को सूचना देने की कोशिश कर रही है।