logo

रेलवे क्वार्टर की फर्श पर मिला खून का निशान, किसने और क्यों महिला को मारकर फेंका

9247news.jpg
द फॉलोअप टीम, पलामू:

डाल्टनगंज रेलवे क्लब परिसर में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव बरामद किया गया। महिला की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला 35 वर्ष की होगी। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।  

ट्रॉलीमैन सुबेलाल पर आरोप
हत्या का आरोप रेलवे ट्रॉली मैन सुबेलाल यादव पर लगाया जा रहा है। सुबेलाल के क्वार्टर की तरफ खून के निशान मिले हैं। शव को सुबेलाल के क्वार्टर से घसीटकर क्लब परिसर के एक अर्धनिर्मित कमरा में लाकर फेंका गया है। आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

आरोपी का क्वार्टर सील
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। महिला के घसीटे जाने के निशान सुबेलाल के क्वार्टर की तरफ से आ रहे थे। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी का ताला तोड़ा तो देखा एक कमरे में बिछावन के पास खून के निशान है। पुलिस ने क्वार्टर को सील कर दिया। पुलिस सुबेलाल का पता लगाने में जुटी है।