logo

महिला कलाकार ने दाल और चावल से बनाई पीएम मोदी की 8 फीट लंबी तस्वीर, दी जन्मदिन की बधाई

12909news.jpg

द फॉलोअप टीम, भुवनेश्वर: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार यानी आज 71वां जन्मदिन है। पीएम मोदी को लोग अपने-अपने तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच ओड़िशा की एक कलाकार ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस महिला कलाकार का नाम प्रियंका है। प्रियंका साहनी ने पीएम मोदी को खास तस्वीरें बनाकर जन्मदिन की बधाई दी। 

कलाकार प्रियंका ने तस्वीर पर ये कहा
दिलचस्प बात ये है कि ओड़िशा की इस महिला कलाकार ने पीएम मोदी की तस्वीर खाद्यान्न का इस्तेमाल कर बनाई हैं। प्रियंका साहनी ने चावल और दलहन का इस्तेमाल करके पीएम मोदी की 8 फीट ऊंची तस्वीर बनाई है। इस तस्वीर में अलग-अलग तरह के चावल और दाल का इस्तेमाल किया गया है। लोग बड़ी संख्या में प्रियंका साहनी की इस कृति को देखने आ रहे हैं। कलाकार प्रियंका साहनी ने मीडिया से मुखातिब होकर खाद्यान्न से तस्वीर बनाने के बारे में बताया। 

खाद्यान्न का इस्तेमाल कर बनाई तस्वीर
प्रियंका साहनी ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, यही वजह है कि मैंने प्रधानमंत्री को सम्मान देने के लिए खाद्यान्न का उपयोग करके ये चित्र बनाया है। ये ओड़िशा की पट्टाचित्र परंपरा को भी दर्शाता है। पीएम मोदी की ये तस्वीर उनके ताजा लुक यानी बढ़ी हुई दाढ़ी में बनाई गई है। उनको लाल रंग का कुर्ता पहनाया गया है। कंधे में शॉल बनाया गया है जो पीले रंग है। इसके एक छोर पर भारत का मानचित्र भी बना है। तस्वीर काफी आकर्षक लग रही है।