logo

39 लाख रुपये लेकर आशिक संग भागी 2 बच्चों की मां, पति के लिए छोड़ा महज 11 रुपया

12094news.jpg

द फॉलोअप टीम, पटना:

पटना से प्रेम-प्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ 39 लाख रूपये लेकर फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला बिहटा के कौड़िया का है।  पीड़ित ब्रज किशोर सिंह की शादी 14 वर्ष साल अफ्ले हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए। 

पत्नी ने पति से की बेवफाई
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रज किशोर गांव में खेती-बाड़ी किया करता था। बच्चे बड़े हो गए तो उसने सोचा कि शहर में रहने से बच्चों की पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी, इसलिए उसने पत्नी और बच्चों को बिहटा में एक किराए का मकान दिलवा दिया और खुद गुजरात चला गया। इस दौरान पत्नी प्रभावती का चक्कर पड़ोस के युवक से चलने लगा।

पति ने घर के लिए खेत बेचा
ब्रज किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसको कहा कि जब हम लोग शहर में ही रहते हैं तो क्यों न एक घर यहीं बना लें। पति उसकी बातों में आ गया और उसने खेत बेच दिया। उससे मिले 39 लाख रुपए उसने पत्नी के एकाउंट में डाल दिया ताकि उन रुपयों से वह शहर में जमीन खरीद सके। शहर में जमीन खरीदने के लिए गुजरात से दो दिन पहले ही वह गांव पहुंचा। उसने देखा कि पत्नी घर पर नहीं है। मकान मालिक ने बताया कि पत्नी तो बेटी को लेकर सोमवार सुबह ही निकल गई है। तब ब्रज किशोर ने एकाउंट चेक किया तो उसमें मात्र 11 रुपए थे। बेटा अभी पिता के पास है।

 

पुलिस ने शुरू की जांच
बिहटा थाना के अनुसंधानकर्ता राजेश्वर पंडित ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि महिला का प्रेम-प्रसंग था। पति की अनुपस्थिति में उसके संबंध बने थे। प्रभावती ने 26 लाख रुपए डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट डाला है, जबकि 13 लाख रुपए चेक द्वारा निकाले गए हैं। उसने सिर्फ 11 रुपए छोड़ा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।