द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भारतीय रेलवे ने भारत गौरव नाम से नई ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की योजना बनाई है। कहा जा रहा है कि अंतर्देशीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिहाज से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा भी इसके कई पहलु हैं। भारतीय रेलवे अब आधुनिकीकरण की ओर है, भारत गौरव ट्रेनों के जरिये ये संदेश भी देने की कोशिश की जायेगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होगा परिचालन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी बैष्णव ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये पूरी तरह से नया सेगमेंट है। ये नियमित ट्रेन सेवा नहीं है। भारत गौरव ट्रेनों के परिचालन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है। इसके और भी कई पहलु हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही भारतीय रेलवे ने रामायण स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है।

निजी कंपनियां संभालेंगी भारत गौरव का परिचालन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हमने भारत गौरव ट्रेनों के लिए 180 से अधिक ट्रेनों का आवंटन किया है। 3033 कोचों की पहचान की गई है। जो यात्री इस सफर का लुत्फ उठाना चाहते हैं, उनके लिए मंगलवार से ही आवेदन लेना शुरू किया गया है। रेल मंत्री ने बताया कि लोगों का अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। उन्होंने बताया कि हितधारक ट्रेनों की मॉनिटरिंग करेंगे। परिचालन संभालेंगे। रेलवे इनके रखरखाव, पार्किंग और अन्य सुविधाओं में सहायता करेगा।