logo

गजराज का आतंक! पत्ता चुनने गयी वृद्धा को हाथी ने कुचलकर मार डाला

गजराज का आतंक! पत्ता चुनने गयी वृद्धा को हाथी ने कुचलकर मार डाला
द फॉलोअप टीम, दुमकाः 

हाथी ने 60 वर्षीय महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान नाचोन मुर्मू के रूप में की गई। घटना दुमका जिला के गोपीकांदर थानाक्षेत्र अंतर्गत चिरुडीह गांव की है। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम और पुलिस चिरुडीह गांव पहुंची। पहाड़ से शव को नीचे उतारने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुमका में इस तरह की ये दूसरी घटना है। 

अचानक कर दिया हाथी ने हमला 
जानकारी के अनुसार केंदू पत्ता तोड़ने प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी नाचोन मुर्मू बाकी महिलाओं के साथ जंगल गई थी। वहीं एक जंगली हाथी विचरण कर रहा था। हाथी ने अचानक नाचोन पर हमला कर दिया। बाकी महिलाएं जान बचाकर भाग निकली, नाचोन को हाथी ने अपने चपेट में ले लिया और कुचलकर मार डाला।