logo

रांची में करंट लगने से हुई जंगली हाथी की मौत

7011news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
राजधानी रांची के नगड़ी मुंडा टोली गांव से एक दुखद घटना सामने आ रही है, जहां करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई। हादसा गांव के देवी मंडप के पास हुआ। ग्रामीण अहले सुबह जब घर से निकले तो सुकरा मुंडा नामक शख्स के खेत में एक जंगली हाथी को मरा पड़ा मिला। बताया जा रहा है की जंगली हाथी रात में विचरण के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली की तार जो झुला हुआ था उससे सट गया जिससे मौके पर ही हाथी की मौत हो गयी। 


घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी 
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता सशस्त्र बल के साथ पहुंचे। इसक बाद वन विभाग को घटना की सूचना दे दी। इधर घटनास्थल पर मृत हाथी को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गयी।