द फॉलोअप टीम, पलामू:
मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के गुरियाही में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला
के गले और शरीर में गहरे जख्म के निशान मिले हैं। मृत महिला की पहचान लक्ष्मी देवी
के रूप में की गयी है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।
प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई है कि महिला को शक था कि उसके पति का किसी
दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था।
लक्ष्मी को पति पर अवैध संबंध का शक था
लक्ष्मी देवी की शादी कुछ वर्ष पहले गुरियाही के रंजीत राम के साथ हुई हुई थी।
बीते कुछ वर्षों से पति-पत्नी में विवाद होता था। आये दिन दोनों के बीच झगड़े होते
थे। महिला को शक था कि रंजीत राम का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है। इसी बात
को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रंजीत अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मारपीट भी
करता था। आशंका है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बीच
ही रंजीत ने लक्ष्मी को पीटकर मार डाला। मायके वालों ने ये आरोप लगाया है।
महिला के पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान
टाउन थाना प्रभारी अरुण कुमार माहथा ने भी बताया कि रंजीत के प्रेम प्रसंग के कारण दोनों का झगड़ा होता था। इसी वजह से लक्ष्मी की ह्त्या की गयी है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। लक्ष्मी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। लक्ष्मी देवी के मायके वालों ने बताया कि घर में कुछ और लोग भी आए थे। आरोप है कि सभी लोगों ने मिल कर हत्या की है।