logo

देर तक काम करते हैं तो आपकी जान को है खतरा, WHO ने दी चेतावनी

8548news.jpg
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 
यदि आपको भी देर तक काम करने की आदत है तो यह खबर आपके लिए चिंताजनक हो सकती है।  बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया भर में देर तक काम करने की आदत के वजह से हर साल हज़ारों लोगों की मौत हो रही है। डब्लूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) की महामारी के चलते आने वाले दिनों ये आंकड़ों में इजाफा आ सकता है।  

एक स्टडी के मुताबिक साल 2016 में ज्यादा देर तक काम करने वालों 745,000 लोगों की जान दिल की बीमारी से गई। ये आंकड़े साल 2000 से की तुलना में तकरीबन 30 फीसदी ज्यादा थे। 

ज्यादा देर काम करना गंभीर स्वास्थ खतरा है
डब्ल्यूएचओ के पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक मारिया नीरा (Mariya Neera) ने कहा की हर हफ्ते 55 घंटे या उससे अधिक काम करना एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (International labor organization) के अध्ययन से पता चला है कि ज्यादातर पीड़ित (72%) पुरुष थे और मध्यम आयु वर्ग या उससे अधिक उम्र के थे। अध्ययन के मुताबिक कई बार ऐसे लोगों की मौत 10 साल बाद भी होती है। 

जितनी देर तक काम उतना स्ट्रोक का खतरा 
बता दें कि यह अध्ययन कुल 194 देशों के आंकड़ों पर आधारित है। इसके मुताबिक सप्ताह में 55 घंटे या उससे अधिक काम करने से स्ट्रोक का 35% अधिक और 35-40 घंटे की तुलना में हृदय रोग से मरने का 17% अधिक जोखिम होता है। एनवायरमेंट इंटरनेशनल जर्नल(Environment International Journal) में 'लंबे समय तक काम करने के जीवन पर असर' को लेकर विश्व का पहला अध्ययन प्रकाशित हुआ है।