logo

चुनौतियों का सामना करते हुए बनाना होगा आदर्श शैक्षणिक माहौल: द्रोपदी मुर्मू

6075news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोनाकाल में समाज के सभी अंगों की तरह शिक्षा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस समय में पूरे प्रदेश के तकनीकी एवं व्यवसायिक संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती रही है। इनका सामना करते हुए प्रदेश में आदर्श शैक्षणिक वातावरण के सृजन का निर्माण करेगा। साथ ही मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों की पूर्ति करता हुआ झारखंड प्रदेश के चतुर्दिक विकास में सहभागी बनेगा। यह बातें सूबे की राज्यरपाल द्रोपदी मुर्मू ने झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन अवसर पर कही। विषय था, "झारखंड राज्य में व्यवसायिक शिक्षा के अवसर और चुनौतियां: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका।" 

प्राकृतिक संपदाओं से समृद्ध झारखंड
राज्यृपाल ने कहा कि "झारखंड प्राकृतिक संपदाओं एवं अद्भुत मानव संसाधनों से भरा-पूरा एक समृद्ध राज्य हैl  यहां श्रम और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है सिर्फ इन महत्वपूर्ण संसाधनों को समायोजित करने कीl " झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति की सृजनात्मक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए "झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां एवं संभावनाएं: झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की भूमिका" विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजन सराहनीय पहल हैl



गरीबी शिक्षा की राह में सबसे बड़ा रोड़ा
गरीबी व बेरोजगारी के अतिरिक्त शिक्षा की राह में जो सबसे बड़ा रोड़ा शैक्षणिक वातावरण के प्रति उदासीनता का भाव है। समाज की विभिन्न सकारात्मक इकाइयों की तरफ से सतत जागरूकता व अनुकूल प्रेरणा के माध्यम से इस बाधा को दूर किया जा सकता है। झारखंड प्रांत के निवासियों में श्रम के प्रति समर्पण की अनुपम निष्ठा सर्वविदित है। श्रम की इस शाश्वत निष्ठा को तकनीकी के सहयोग से परिपुष्ट करते हुए, इसे प्रदेश की युवाशक्ति के  स्वावलंबन व उन्नयन की दिशा में एक कारगर हथियार के रूप में विकसित किया जा सकता है।

वैश्विक परिवर्तन के अनुकूल शिक्षा की जरूरत
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना का स्पष्ट उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, Engineering एवं प्रबंधन में शिक्षा एवं शोध के उत्कृष्ट केंद्रों के सृजन का उन्नयन करना है। साथ ही झारखंड में स्थापित विभिन्न Engineering एवं तकनीकी महाविद्यालयों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, Engineering, Technology के क्षेत्र में शोध सुविधाओं के विकास तथा वैश्विक परिवर्तन एवं झारखंड की आवश्यकता के अनुकूल बनाने की दिशा में पूर्णतः कार्य करना है। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अपने मूल लक्ष्य को यथाशीघ्र आदर्श रूप में पूर्ण करे; ऐसी मेरी शुभकामना है।