logo

झारखंड में मौसम ने बदला मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

6290news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची में मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदला। शाम होते ही रांची समेत आसपास के इलाकों में काले बादल छा गए। हवा चलने लगी और कई इलाकों में मध्यम दर्जे की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी रांची समेत गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, रामगढ़, गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटों में बारिश और बिजली कड़कने की आशंका भी जताई जा रही है। 

मौसम विभाग ने किया आग्रह 
मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें और सावधानी बरतें। सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ के नीचे ना रहें और न ही बिजली के खंभे के पास रहें। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि वे अपने खेतों में ना जाएं। मौसम सामान्य होने का प्रतीक्षा करें। इसके साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

जानें! क्या होता है येलो अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार इस अलर्ट का मतलब है कि खतरे के प्रति सावधान रहें। येलो अलर्ट लोगों को सिर्फ सचेत करने के लिए जारी किया जाता है।  यह अलर्ट जस्ट वॉच का सिग्नल है।