logo

रांची और आसपास के मौसम का मिजाज, शुक्रवार को गर्जन के साथ बारिश की संभावना

2823news.jpg
द फाॅलोअप टीम, रांची 
रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सें. दर्ज किया गया। आकाश में बादल के कारण तापमान में ज्यादा कमी देखने को मिल रही है। चूकि जलवायु में नमी की मात्रा आवस्यकता से ज्यादा है इसलिए बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

गुरूवार को आकाश में छाए रहे हल्के बादल
रांची में गुरुवार को ठंड थोड़ी ज्यादा थी। पूरे दिन हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण के राज्यों में आए चक्रवाती तूफान निवार के कारण मौसम में ये परिवर्तन हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके साथ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रांची में तेज गर्जन के साथ बारिश की पूरी संभावना है। 

बादल से नहीं बढ़ेगी ठंड : मौसम वैज्ञानिक
अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल लगने से तापमान में ज्यादा का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि ठंडी हवा दिन भर चलती रहेगी।

निवार तूफान से बदला बर्फीली हवा का रूख
मौसम विभाग के अनुसार चेन्नई में आए चक्रवाती तूफान निवार के कारण ठंडी हवाओं की दिशा में परिवर्तन देखी जा रही है। इस कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। फिलहाल, इस तूफान का ज्यादा असर राज्य में नहीं होगा। बुधवार रात को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शहर का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री और उच्चतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।