द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार में पंचायत चुनाव जारी है। अब तक 6 चरणों का मतदान हो चुका है। सातवें चरण का मतदान 15 नवंब को होगा। छठ के बाद होने वाले मतदान की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। सातवें चरण में 37 जिलों के 63 प्रखंडों में वोटिंग होनी है। इस बीच खबरें हैं कि बिहार पंचायत चुनाव में 10वें चरण की सीटों पर नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी खत्म हो गई। 10वें चरण में 8 दिसंबर को मतदान होना है। 10वें चरण के लिए 99 हजार 863 उम्मीदवार मैदान है।
10वें चरण का मतदान 8 दिसंबर को
गौरतलब है कि 10वें चरण के लिए 8 दिसंबर को मतदान होना है। उम्मीदवारों को 8 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा। 10वें चरण में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी पंच के 10 हजार 981 पदों पर मतदान होगा। ग्राम पंचायत मुखिया और सरपंच के 817 पदों पर चुनाव होना है। जिला परिषद के 118 पद औऱ पंचायत समिति के 1 हजार 116 पदों पर चुनाव होगा।

किस प्रखंडों में कितने पदों पर वोटिंग
इस चरण में 53 हजार 650 उम्मीदवार ग्राम पंचायत सदस्य के लिए, 7 हजार 986 उम्मीदवार मुखिया पद के लिए, 7 हजार 862 उम्मीदवार पंचायत समिति सदस्य के लिए, 1 हजार 579 उम्मीदवार जिला परिषद के लिए और 23 हजार 241 उम्मीदवार पंच पद के लिए 5 हजार 545 उम्मीदवार सरंपच पद के लिए मैदान में हैं। तैयारी हो चुकी है।
फिलहाल 4 चरणों की चुनावी प्रक्रिया जारी
बिहार पंचायत चुनाव 2021 में फिलहाल 4 चरणों में चुनावी प्रक्रिया जारी है। सातवें से 10वें चरण की सीटों पर चुनाव प्रचार जोरों पर है। 7वें चरण में 63 प्रखंडों, 8वें चरण में 55 प्रखंडों, 9वें चरण में 53 प्रखंडों में चुनाव होना है। इन सभी चरणों की सीटं को मिलाकर बिहार में फिलहाल 224 प्रखंडों में चुनाव प्रचार जारी है। सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है।