द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने तैयारी शुरू हो गयी है। फिलहाल अनुबंध पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीण विकास विभाग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 149 लोगों को अनुबंध पर बहाली करवाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गयी है। विभागीय सचिव मनीष रंजन ने पदों को भरने के लिए निर्देश भी दे दिया है।
इन पदों पर होगी बहाली
विभिन्न विभागों में 47 प्रखंड समन्व्यक, 5 जिला समन्व्यक और शेष कंप्यूटर ऑपरेटर और अकाउंटेंट कि नियुक्ति होगी। यह नियुक्ति हो जाने से प्रधानमंत्री आवास योजना का काम जल्दी पूरा होगा। इधर 24 जिला में शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों में 250 से ज्यादा लेक्चरर भी नियुक्त किया जायेगा। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने झारखंड शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।
रिक्त पदों को भरने का आदेश था
बता दें कि 23 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष और महाधिवक्ता के साथ बैठक की थी। बैठक में विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने का आदेश दिया था। इसलिए इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गयी है।