logo

प्रियंका गांधी को आगरा जाने से क्यों रोक रही है यूपी पुलिस! पढ़िए पूरा मामला क्या है

13932news.jpg

द फॉलोअप टीम, आगरा: 

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है कि लेकिन प्रदेश में सियासी घमासान जारी है। ताजा खबरों के मुताबिक प्रियंका गांधी को आगरा जाने से रोका गया है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके काफिले को आगरा जाने से रोका गया। इस बात को लेकर काफी बवाल भी हुआ। 

प्रियंका को आगरा जाने की इजाजत नहीं
गौरतलब है कि यूपी पुलिस का कहना है कि प्रियंका गांधी के पास आगरा जाने की अनुमति नहीं है। कानून-व्यवस्था के मद्देनजर प्रियंका गांधी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को आगरा जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामले में प्रियंका गांधी का कहना है कि मैं एक सफाई कर्मचारी के परिवार से मिलने जा रही थी जिसे चोरी के इल्जाम में पकड़ा गया था और हिरासत में उसकी मौत हो गई। 

प्रियंका गांधी ने पूरे मामले पर क्या कुछ कहा! 
प्रियंका गांधी कहती हैं कि मैं आगरा नहीं जा सकती। मैं जहां भी जाती हूं मुझे रोक लिया जाता है। क्या मुझे रेस्टोरेंट में बैठे रहना चाहिए। सरकार ऐसा करती है क्योंकि ये राजनीतिक रूप से सुविधाजनक है। मैं परिवार से मिलना चाहती हूं इसमें क्या समस्या है। 

आगरा में सफाई कर्मी की हिरासत में मौत हुई
गौरतलब है कि आगरा में एक सफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। मामला 17 अक्टूबर का है। मिली जानकारी के मुताबिक आगरा में 1 गोदाम से 25 लाख रुपये की चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले में एक सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई। मामले ने सियासी हलचल मचा दी।