logo

जारी-चैनपुर सीमा पर शंख नदी के पास मिला युवक का शव, टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या

8741news.jpg
द फॉलोअप टीम, गुमला:
चैनपुर सीमा पर स्थित शंख नदी के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की उम्र 26 साल बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नही हुई है।युवक की निर्मम हत्या की गई है। उसके माथे पर टांगी के निशान के कई वार हैं। शव का चेहरा को बुरी  तरह से जख्मी कर दिया गया है।

मौके पर जारी और चैनपुर थाने की पुलिस पहुंची है। यह मामला जारी थाने के अंदर आता है। पुलिस को नदी के पुल पर भारी मात्रा में खून के साथ को कुछ टूटे हुए दांत भी बरामद हुए हैं।

किसी ने किया झूठा शव  का दावा
जारी थाना क्षेत्र के श्रीनगर सिकटाख़ोइर के कहरू मुंडा नामक व्यक्ति ने बताया कि यह उसके बेटे कृष्णा मुंडा का शव है जो दो दिन पहले घर से गायब हो गया था। लेकिन तब तक पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा चैनपुर इट भठ्ठे के पास कुएं में मजदूरी कर रहा है। दोनों थाना के प्रभारी जब मनरेगा कुएं के पास गए तो देखा कृष्णा जिंदा है। फिलहाल 
पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया।