logo

20-20 KG के 5 बोरे में डोडा Tata magic से जब्त, दो आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा

7114news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
जंगल कट रहे हैं। लकड़ियों की तस्करी जमकर झारखंड में हो रही है। ताजा मिसाल जानिये पुलिस ने एक टाटा मैजिक शक पर पकड़ा आज। जिसमें 20-20 किलो के 5 प्लापस्टिक के बोरे में डोडा चूर्ण मिला है। इसके आरोप में रामनंद दास और सोमा मुंडा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने टाटा मैजिक, एक ग्लैमर बाइक और डोडा जब्त  कर लिया है। नामकुम थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर भागने लगे 
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मुखबिर ने खबर दी थी कि ग्राम बंदुआ के पास एक लाल रंग की टाटा मैजिक गाड़ी नामकुम की ओर जा रही है। इसमें डोडा की तस्करी की जा रही है। तुरंत ही ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के निर्देश पर डीएसपी मुख्याकलय प्रथम नीरज कुमार की अगुवाई में बनी छापेमारी टीम टीम ने वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान उन्हें  एक मैजिक सड़क किनारे खड़ी मिली। जिसमें से उतरकर दो युवक भागने लगे। टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया।