logo

त्रिपुरा में BJP को लगा बड़ा झटका, एक ही दिन में 2 वरिष्ठ नेताओं ने थाम लिया TMC का दामन

14388news.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

पश्चिम बंगाल के बाद अब त्रिपुरा में भी भारतीय जनता पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल बीजेपी के नेता राजीव बनर्जी त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। राजीव बनर्जी ने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी का दामन थाम लिया। अभिषेक बनर्जी यहां एक जनसभा को संबोधित करने आये थे। गौरतलब है कि राजीव बनर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ा था। 

एक ही दिन में बीजेपी को 2 बड़ा झटका
इस बीच बीजेपी को दूसरा झटका भी जल्दी ही लगा। इस जनसभा में त्रिपुरा के पूर्व बीजेपी नेता आशीष दास ने भी टीएमसी का दामन थाम लिया। पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने त्रिपुरा के पूर्व बीजेपी नेता अगरतला में आशीष दास को तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले आशीष दास ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल बीजेपी के कई निर्वाचित विधायक, टीएमसी के साथ जा चुके हैं। चुनाव परिणाम आया तो बीजेपी के 77 विधायक थे लेकिन अभी 72 रह गये हैं। 

त्रिपुरा में अभी बीजेपी की सरकार है
इस समय पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बीते विधानसभा चुनाव में बीजेपी यहां 25 साल पुरानी वामपंथी सरकार को उखाड़ फेंकने के बाद सत्ता में आई थी। इन दिनों त्रिपुरा सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। कई जिलों में अल्पसंख्यक समुदाय पर हमले की खबर है। सोशल मीडिया में अफवाह की स्थिति भी बनी है। सरकार कहती है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुये हमले की प्रतिक्रिया में छिटपुट घटना हुई है वहीं विपक्ष का कहना है कि सरकार तुष्टिकरण के उद्देश्य से जानबूझकर सांपद्रायिकता को बढ़ावा दे रही है। फिलहाल बयानबाजी जारी है।