logo

बीजेपी नेत्री से दो स्नैचरों ने की चेन छिनतई की कोशिश, स्नैचरों से भिड़ने में पति हुए घायल

3705news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची 
राजधानी रांची में अपराधियों का दुःसाहस बढ़ता रहा है. राह चलते वे किसी को भी अपना निशाना बना रहे हैं रांची में झारखण्ड राज्य समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेत्री प्रतिभा पांडेय को अपराधियों ने निशाना बनाने की कोशिश की प्रतिभा पांडेय ने इससे सम्बंधित प्राथमिकी जगरनाथपुर थाना में दर्ज करवाई है
 
क्या हुआ था 
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 27 दिसंबर के दिन के 2 बजे की है। 27 दिसंबर को दिन के दो बजे वह अपने घर बाजार से आ रही थी। पति अरुण कुमार पांडेय आगे थे और प्रतिभा पांडेय पीछे चल रही थी। अचानक दो अज्ञात युवक बाइक से आए और उनसे चेन छिनने की कोशिश की। लेकिन प्रतिभा पांडेय ने एक स्नैचर का हाथ पकड़ लिया और शोर मचाने लगी। इसी बीच आवाज सुन उनके पति अरुण कुमार पांडेय स्नैचरों पर लपके। उनके हाथ में एक रूल था जिससे उन्होंने स्नैचर के चेहरे पर जोर से मारा। यह देख एक स्नैचर ने उनके पेट में जोरदार लात मार दिया फिर बाइक से कैंटिन की ओर भाग निकले। शोर सुन आसपास के लोग आए और घायल अरुण कुमार पांडेय को उठाया। घायल अरुण पांडेय का प्राथमिक इलाज कराया गया।

ये भी पढ़ें.....

हाल में तीन महिलाओं के चेन छिन चुके हैप्रतिभा पांडेय ने बताया कि हाल में तीन महिलाओं का चेन स्नैचरों ने छिना है। वे चौथी महिला थी। लेकिन स्नैचर सफल नहीं हो सके। पुलिस की कार्रवाई सही तरीके से नहीं होने से इलाके के लोगो में नाराजगी है। प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रतिभा पांडेय ने पुलिस को लिखा है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए। ताकि महिलांए खुद को सुरक्षित समझे। उन्होंने यह भी लिखा है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में आसपास में लगातार महिलाओं से छिनतई की घटनाएं हो रही है। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं रही है। इससे पुलिस पर जनता का भरोसा कम होगा।