logo

नेपाल स्‍मग्‍लिंग हो रहे 38 लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

12411news.jpg

द फॉलोअप टीम, सिमडेगा:
सिमडेगा पुलिस ने गांजा तस्कारों को पकड़ा है। इनके पास से 77-किलो गांजा भी जब्त  किया गया है। इसकी बाजार कीमत करीब 38-लाख 50-हजार रुपए बताई जा रही है। देवेन्द्र सबर (उम्र करीब 37 वर्ष) और मनीष कुमार साहू (उम्र करीब 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों उडीशा के क्रमश: सम्बलपुर और सुन्दरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनके दोनों मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

 

 

वाहन चेकिंग के दौरान भाग रहे वाहन को पकड़ा
जिला स्तरीय अपराध नियंत्रण सघन वाहन चेकिंग के दौरान बोलबा पुलिस टीम ने थाना गेट के निकट सफेद रंग का महिन्द्रा बोलेरो को जैसे ही रुकने का इशारा किया, तो गाड़ी भागने लगी। थोड़ी दूर जाकर गाड़ी से उतरकर दो व्यक्ति  भी भागने  लगे। पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ा। तलाशी लेने पर गाड़ी पर दो नम्बर प्लेट मिले। वहीं वाहन के डाला के नीचे एक गुप्त बॉक्स में भारी मात्रा में गांजा का पैकेट मिला।

 

 

नेपाल जा रहा था गांजा, वाहन जब्‍त
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने बताया कि सम्बलपुर उडीशा से गांजा झाररखण्ड और बिहार के रास्ते नेपाल लेकर जा रहे थे। पुलिस ने इनके वाहन को भी जब्‍त किया है। बता दें कि पिछले 08 माह में 1721.35 किलो गांजा के साथ 26 शातिर गांजा तस्करों को पकड़ा गया है। जिसमें 12 वाहन भी जब्त किए जा चुके हैं।