logo

स्त्री विरुद्ध हिंसा : दुमका में लड़की को ज'ला दिया, सिमडेगा में बुजुर्ग महिला को जला'ने का प्रयास

crime_womens.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में आज दो दर्दनाक हादसे की दुखद खबर है, जिसमें शिकार स्त्री ही हुई है। दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवती का जला शव बरामद हुआ। वहीं सिमडेगा में एक बुजुर्ग महिला को जलाकर मारने का प्रयास किया गया। आराेप वही पुराना डायन बिसाही का। पहले मामले में पुलिस मामले की तफतीश कर रही है, जबकि दूसरे मामले में छह आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

 

दुमका में एक दिन में दूसरी घटना

दुमका से फॉलोअप के रिपोर्टर ने खबर भेजी है कि भुगतान डी गांव के समीप ब्राह्मणी नदी के समीप एक पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया है। युवती का शव जला हुआ है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने डॉग स्क्वाइड का बुला लिया है। लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल पा रही है। शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि ब्राह्मणी नदी के किनारे अज्ञात युवती का शव जला अवस्था में बरामद किया गया है। बता दें कि सुबह से यह दूसरा मौका है। जब किसी युवती का शव बरामद किया गया है। बीती देर रात हासापाथर गांव के बासमती हेंब्रम की हत्या पत्थर से कुचल कर कर दी गई। एक के बाद एक दो युवती की हत्या की घटना में पुलिस के होश उड़ा दिए हैं।

डायन बिसाही का लगा आरोप

 

ठेठईटांगर (सिमडेगा) थानान्तर्गत डायन बिसाही के आरोप में वृद्ध महिला को जलाकर मारने के प्रयास की घटना अंजाम देकर जंगलों में भाग निकले सभी  छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें फ्लोरेन्स डुंगडुंग, सिलब्रियुस डुुुंगडुंग, रवि सोरेंग, अमृत टेटे, ज्योति टेटे और  हेमन्त टेटे का नाम शामिल है। ग्राम-कुड़पानी ढीपाटोली में फ्लोरेन्स डुंगडुंग की पत्नी मरियाना डुंगडुंग के दशकर्म के आमंत्रण पर भोज में शामिल होने पति करमु बड़ाईक के साथ 60 वर्षीया झरियो देवी गयी थी। भोज समाप्त होते ही सभी ने मिलकर उसे मारा-पीटा। फिर पुआल पर किरासन तेल डाल कर उसे जलाने लगा। पीडि़ता के चिल्लाने पर लोग वहाँ पहुँचे तो सभी भाग निकले।