logo

सवारी गाड़ी और हाइवा के बीच भीषण टक्कर, 2 की मौत 8 गंभीर रूप से घायल

8340news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
चांडिल अनुमंडल (Chandil Anumandal) क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे शहर बेड़ा सीमा घोड़ा के पास एक हाईवा और सवारी वाहन में भीषण टक्कर हो गई। सवारी वाहन के चालक और एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 8 लोग गंभीर रूप से घायल है। देर रात लगभग 11 बजे सवारी वाहन से लोग किसी शादी समारोह में जा रहे थे। उस वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार हाइवा से सीधी टक्कर हो गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गयी।

चालक मौके से फरार
घटना की सूचना पर चांडिल एसडीपीओ (Chandil SDPO) संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने घायलों को एमजीएम (MGM) अस्पताल पहुंचवाया। वहीं मौके से हाइवा चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।