logo

Breaking News : दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन बने जेल आईजी

Breaking News : दो आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन बने जेल आईजी
द फॉलोअप टीम, राँची 
झारखंड सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को कारा महानिरीक्षक झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया है साथ ही निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित भुवनेश प्रताप सिंह को परियोजना निदेशक झारखंड एड्स कंट्रोल सोसायटी रांची के पद पर पदस्थापित किया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की है।