logo

कांग्रेस पार्टी का मूलमंत्र अटकाना, भटकाना और लटकाना: सीटी रवि

10357news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि ने कहा कि देश आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। भारत का सांस्कृतिक गौरव पुनः स्थापित हो रहा। भारत को उपेक्षा भरी नजरों से देखते थे वही आज भारत की प्रशंसा कर रहे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस का मूलमंत्र लटकाना,भटकाना और अटकाना है। यह उसके डीएनए में शामिल है। कोविड महामारी के बीच भी कांग्रेस पार्टी का यही चरित्र उजागर हुआ है। कांग्रेस ने टूलकिट के माध्यम से देश को भटकाया वही भाजपा कार्यकर्ताओं ने  राशन किट,मेडिसिन किट,के माध्यम से जनता की सेवा की। कांग्रेस पार्टी देश का दुर्भाग्य बन चुकी है। इसने वैक्सीन,से लेकर भारत की सांस्कृतिक विरासत कुम्भ मेला का भी दुष्प्रचार किया। कांग्रेस ने देश मे जो जो गलती की मोदी सरकार उसे सुधारने का प्रयास कर रही। एक तरफ गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित को मुख्य धारा से जोडा जा रहा वही, राष्ट्रीय एकता,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को भी मजबूत किया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हित की रक्षा करने वाले प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने आत्म निर्भर भारत के साथ स्वाभिमानी और स्वावलंबी भारत के निर्माण का आह्वान किया। झारखंड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड की पुण्य भूमि से पूरे देश को ऑक्सीजन मिला,परंतु राज्य सरकार की कुव्यवस्था से यहां के लोग ऑक्सीजन के अभाव में मरते रहे। भाजपा सत्ता केलिये नही झारखंड की जनता की सेवा केलिये संकल्पित है। सीटी रवि ने उक्‍त बातें आज प्रदेश भाजपा की दूसरी प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन अवसर परबहैसियत का मुख्य अतिथि कही

चार सत्रों में हुई भाजपा कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक
प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में सीटी रवि ने आगे कहा कि झारखंड के तीर्थ स्थलों, वीर शहीदों का नमन करते हुए कहा कि यह भूमि पुण्य भूमि है। शस्य श्यामला और उर्वरा भूमि है। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि यह सरकार महिला सुरक्षा के प्रति कितनी लापरवाह है। इसका एक ही उदाहरण काफी है। राज्य में महिला आयोग अध्यक्ष और सदस्य विहीन है।

हेमंत सरकार दो धारी तलवार है, शासन में केवल शूल ही शूल,फूल नही: दीपक प्रकाश
बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश भाजपा की ओर से आभार प्रकट  करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश आज सुरक्षित है। दुनिया के विकसित देश कोरोना से मौत में भारत से आगे निकल गए। प्रधानमंत्री की दूर दृष्टि ने जान जहांन दोनो की रक्षा की। झारखंड के कार्यकर्ताओं ने सेवा की मिसाल कायम की। तीन हजार यूनिट से ज्यादा रक्तदान कर एक रिकॉर्ड बनाया। झारखंड सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार दो धारी तलवार है।यह एक धार से जनता को प्रताड़ित कर रही,दूसरे धार से राज्य के संसाधनों को लूट रही। राज्य में युवा,महिला, किसान, व्यापारी, दलित और आदिवासी सभी परेशान हैं।
कहा कि डेढ़ वर्षो में 2300 से ज्यादा बलात्कार और हत्या की घटनाएं हुई। विधि व्यवस्था ध्वस्त, सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर मुकदमे दर्ज हो रहे। पुलिस प्रताड़ित करती है। कोरोना काल मे अस्पतालों में बेड को बोली लगी,केंद्र से भेजे वेंटीलेटर बर्बाद हो गए। वैक्सीन की सर्वाधिक बर्बादी करने वाला यह राज्य बना। 



राज्य सरकार को दलाल चला रहे: बाबूलाल मरांडी
 नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार को मुख्यमंत्री नही बल्कि दलाल चला रहे। राज्य में अब मंत्री और सत्ताधारी विधायक टेंडर मैनेज कर रहे इसी से राज्य की हालत को समझा जा सकता है। दलाल ट्रांसफर पोस्टिंग करा रहे। खनिज संसाधनों की लूट मची है। छोटा रकबा दिखाकर बड़े क्षेत्र में खनन की निविदा हो रही। जल जंगल जमीन के नाम पर सत्ता में आने वाले आज इसी को लूट रहे। इस सरकार में न्याय की फरियाद कोई सुनने वाला नही। आदिवासी, दलित न्याय केलिये दर दर भटक रहे। सरकार को दवाई,पीने के पानी की चिंता नही परंतु शराब घर घर पहुचाने की योजना जरूर बन रही।शराब के ठेके में 25 लाख का प्रावधान ताकि मनचाहे को उपकृत किया जा सके। यह निकम्मी सरकार प्रदेश अध्यक्ष पर केस करती है,विधायको पर केस करती है परंतु अपराधियों को नही पकड़ती।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने का आह्वान किया।

डेढ़ वर्षों में ही सरकार से जनता का मोह भंग: रघुवर दास
पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि हेमंत सरकार से डेढ़ वर्षों में ही जनता का मोह भंग हो चुका।अबुआ देश ,अबुआ राज की बात करने वाले मुख्यमंत्री के राज्य में सबसे ज्यादा आदिवासी और दलितों की हत्याएं हो रही। सत्ता बनते ही चाईबासा में आदिवासियों की हत्या हुई,सिध्दों कान्हो के वंशज की हत्या हुई। आदिवासी पुलिस बेटी रूपा तिर्की की हत्या हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस सरकार के खिलाफ जनता की शक्ति का संग्रह करना है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर जन जन तक जाने का आह्वान किया।

मोदी के नेतृत्व में देश सौभाग्यशाली: अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज देश और देश वासी अपने को मोदी जी के नेतृत्व में शौभाग्यशाली महसूस कर रहे जिनके नेतृत्व में भारत का मान सम्मान और गौरव में चार चांद लगे वही चुनितियों का देश मजबूती से सामना कर रहा। 36 हजार करोड़ की से देश मे मुफ्त टीकाकरण अभियान चल रहा परंतु विपक्ष की राज्य सरकारें इसे अपने अपने तरीके से प्रस्तुत कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही। उन्होंने कार्यकर्ताओ से सेवा ही संगठन की तरह सम्पूर्ण टीकाकरण केअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राह्य भाजपा हमारा संकल्प: दिलीप सैकिया
भाजपा के प्रदेश प्रभारी व सांसद दिलीप सैकिया ने कहा कि भाजपा पार्टी विथ डिफरेंस, पालिसी विथ डिफरेंस ,गवर्मेंट विथ डिफरेंस, कार्यकर्ता विथ डिफरेंस के साथ आगे बढ़ रही। राष्ट्रवाद और अंत्योदय के मंत्र के साथ पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के सात वर्षों के शासन में जन सहभागिता को बढ़ावा दिया गया। गरीबो की योजनाएं पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त लागू हो रही।देश का स्वाभिमान और सम्मान दुनिया मे बढ़ रहा। कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राह्य बन चुकी है।हमे इसके जड़ो को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य करना है।

मेरा बूथ कोरोना मुक्त के संकल्प को पूरा करें: धर्मपाल सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री ने संबोधित करते हुए एक वर्ष के सांगठनिक वृत,कार्यक्रमो की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी के सांगठनिक विस्तार को मजबूत करने के साथ टीकाकरण अभियान में मेरा बूथ ,कोरोना मुक्त संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया।