logo

घरवालों से छुपकर नदी में नहाने गए एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौत

9297news.jpg
द फॉलोअप टीम, रोहतास:

रोहतास के नासरीगंज प्रखंड के पडुरी गांव में दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी। दोनों बच्चे घर मे बिना किसी को बताए सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वह नदी में गहरी पानी के बीच चले गए और यह हादसा हुआ। दोनों एक ही परिवार के गोतिया से रिश्तेदार थे। 

13 साल थी दोनों बच्चों की उम्र
दोनों बच्चों की उम्र 13 साल थी। दोनों साथ मे ही डेहरी ऑन सॉन में प्राइवेट स्कूल में 8वीं क्लास में पढ़ते थे। घरवालों से छुपाकर दोनों सोन नदी पहुंच गए। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब  दोनों को डूबते देखा तो बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। बच्चों का नाम प्रियांशु कुमार और तनुज अंजन कुमार है।

कब निकले घर से खबर नही
मौके पर नासरीगंज थाना और अंचलाधिकारी पहुंचे। दोनों बच्चों के शव को नदी से बाहर निकाला। दोनों का घर आस पास में ही है। दोनों का परिवार गांव में गोतिया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि घर से वे कब निकले, इस बारे में भी जानकारी नहीं है।