द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
सरायकेला-खरसावां में शाम पांच बजे तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। बीती शाम जिले के कीता गांव में ग्रामीण आम चुनने निकले। साथ में बच्चे भी थे। वहां बारिश शुरू हो गया तो लोग बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। जैसे ही सब पेड़ के नीचे खड़े हुए तेज हवा के साथ आम का पेड़ गिर गया। उसमें दो बच्चे दब गए। दोनों की मौत हो गयी। मृतक बच्चों की पहचान दीपक गोप और हिम्मत लाल पड़िहारी के रूप में कई गयी है। घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पेड़ गिरने से लगा घंटों का जाम
इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर भी पेड़ गिर गया। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। सरायकेला-खरसावां मुख्य मार्ग पर यातायात कई घंटों तक बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाया और पेड़ हटवाया तब जाकर जाम खत्म हुआ। सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियम के तहत मुआवजा दिया जाएगा।