logo

हाइवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल

7643news.jpg
द फॉलोअप टीम, जामताड़ा: 
गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा गांव के पास देर शाम भयानक सड़क दुर्घटना हुई। हादसें में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना जामताड़ा थाने को मिली, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल ले गई।

हाइवे के किनारे घूमने निकले थे युवक 
जानकारी के मुताबिक बाइक संख्या जे एच 21 एल 5522 से युवक धर्मपुर की ओर से अपने घर जा रहे थे। दोनों युवक सुपायडीह पंचायत के हुड़ारबेड़ा गांव के हैं। मारने वाले का नाम सुभाष मुर्मू था, देवनाथ मुर्मू गंभीर रूप से घायल हुआ है। एक अन्य साथी ने कहा कि वे हाईवे के किनारे घूमने आए थे और साथियों के साथ फोटो खींच कर लौट रहे थे। अचानक किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मारी और फरार हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित करने पर एंबुलेंस एवं पुलिस पहुंची। लाश और घायल पड़े युवक को सदर अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन घटनास्थल से भाग निकला है।