logo

त्राहिमाम संदेश : माली देश में फंसे झारखंड के मजदूरों ने वीडियो जारी कर मुक्त कराने की लगाई गुहार 

mali.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

रोजी-रोटी की तलाश में पलायन और विस्थापन झारखंड की प्रमुख समस्या है। इसके कारण हर साल हजारो लोग राज्य के बाहर जाते हैं। पेट की भूख उन्हें सात समुंदर पार तक ले जाती है। कई बार ऐसे लोग दलालों के चक्कर में पड़कर विदेशों में ही फंस जाते हैं। ताजा मामला हजारीबाग और गिरिडीह जिले का है। इन जिले के कई गांवों के लोग दक्षिण अफ्रीका के माली देश में फंसे हुए हैं। उन्होंने मुक्त कराने की मांग के लिए एक वीडियो जारी किया है।

 

 

दाने-दाने के लिए मोहताज मजदूर

माली में फंसे 33 मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि विष्णुगढ़ के रूपलाल महतो के माध्यम से आंध्रप्रदेश के केएसपी नामक ठेकेदार उन्हें से माली ले गया था। ठेकेदार भी वहां से भाग गया है। पिछले चार महीने का से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वे दाने-दाने के लिए मोहताज हैं। एक दिन का खाना उनके पास बचा है। मजदूरों ने केंद्र और राज्य सरकार से मुक्त कराने की मांग की है। भारत सरकार व झारखंड सरकार के नाम त्राहिमाम संदेश भेजा है।

 

हजारीबाग और गिरिडीह जिला के हैं मजदूर

माली में फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिला अंतर्गत बिष्णुगढ प्रखंड रूपलाल महतो, सुकर महतो, संदीप कुमार महतो, तिलक महतो, नंदलाल महतो, लालमणी महतो, इंद्र देव ठाकुर, सुरेश महतो, सुनील महतो (सभी ग्राम उच्चाघाना), जीवाधन महतो (महतोइया), छेदीलाल महतो, अरविंद महतो, मोहन महतो, त्रिलोकी महतो (  सभी ग्राम मडमो), टिकेश्वर महतो (बंदखारो), हेमलाल महतो(फराचांच), भेखलाल महतो (नेरकी), चरचू प्रखंड के मनोज महतो (बांदा चोई), बरकट्टठा प्रखंड के सुकर महतो (गोरहर) के अलावा गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर प्रखंड नंदलाल महतो (महुरी), टिकेश्वर महतो (ढिबरा), शंकर महतो, दिलीप महतो दोनों ग्राम तिरला के, कुंज लाल महतो(परतापुर), सरिया प्रखंड के चांदो महतो , संतोष महतो (दोनों ग्राम श्रीरामडीह के), गोपाल महतो(खुट्टा), डुमरी प्रखंड के हुलास महतो (दुधपनियां), लोकनाथ महतो, भोला महतो, सहदेव महतो  तीनों कसमाकुरा गांव के, संतोष महतो (कल्हाबार), होरिल महतो(तुइयो) के नाम शामिल हैं।