logo

दो साल से ट्रांसफार्मर खराब लेकिन हर महीने धड़ाधड़ आ रहा बिजली बिल, ग्रामीणों का घेराव

16927news.jpg

द फॉलोअप टीम, गढ़वाः

सोचिए कि आपके इलाके में दो साल से बिजली नहीं हैं और फिर भी आपके यहां हर महीने बिजली बिल भेज दी जाती हो तो आप क्या करेंगे। यह सिर्फ काल्पनिक बात नहीं है बल्कि ऐसा मामला सच में हुआ है। मामला गढ़वा जिले के जरदे गांव का है। जहां बिना बिजली जलाए पिछले 2 वर्षों से बिल आ रहा है। गांव का बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है लेकिन बिजली बिल धड़ाधड़ आ रहा है। बिल जमा करने की धमकी भी दी जा रही है।

एफआईआर दर्ज करने की धमकी 
बिजली विभाग बिल जमा नहीं करने पर सभी पर एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। इस मामले को लेकर बिजली उपभोक्ताओं ने विभाग के पदाधिकारियों के ऊपर निशाना साधा और पावर सब-स्टेशन में तालाबंदी भी कर दी। ग्रमीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर पिछले 2 वर्षों से खराब है, जिसको देखने वाला कोई नहीं है। कई बार बिजली विभाग के पदाधिकारियों को लिखित शिकायत भी किये गये हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रमीणढिबरी युग में जीने को विवश है। 


बिजली बिल भर रहे हैं ग्रामीण 
गांव के लोगों ने बताया कि उन लोगों को बिजली बिल भी भरना पड़ रहा है.और तो और एक घर में दो-दो कनेक्शन कर और बिना बिजली दिए हुए ही दोनों कनेक्शन पर बिजली बिल आ रहा है। बिजली विभाग में तालाबंदी करने पहुंचे लोगों ने कहा कि जब तक पदाधिकारी समस्या का निदान नहीं करेंगे तब तक हम लोग ताला बंद कर यूं ही बैठे रहेंगे। रविवार को धरने पर बैठे लोगों द्वारा बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली विभाग की दादागिरी नहीं चलेगी, बिना बिजली के बिल नहीं देंगे आदि का नारा लगाया गया।