logo

Jharkhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तेजी से बदलेगा मौसम

Jharkhand Weather: प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, तेजी से बदलेगा मौसम
द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य में कल शाम कई हिस्सों में हुई तेज बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। तेज धूप और झुलसती गर्मी से राज्यवासियों को थोड़ी राहत मिली। राजधानी रांची में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में धूप खिली रही, हालांकि दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए जिसके कारण राजधानी रांची सहित आस-पास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई और लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिला। 

राज्य के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश 
मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological center) के मानें तो राज्य में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर हलके मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। वहीं, कई जिले जैसे बोकारो, गढ़वा, पलामू और लोहरदगा में वज्रपात भी हुआ। सबसे अधिक वर्षा 66.0मीमी खूंटी में दर्ज की गई तो वहीं, सबसे उच्चतम तापमान 39.5 डिग्री जमशेदपुर में दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। 

आज से मौसम में हो सकता है बदलाव 
मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। 22 मई तक चक्रवात में बदल जाएगा। इसके बाद 72 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से ये चक्रवात पश्चिम बंगाल या ओडिशा के समुद्री तट से टकरा सकता है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। बंगाल की खाड़ी से उठाने वाले यास चक्रवात का झारखंड में क्या प्रभाव पड़ेगा इसको लेकर मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।