द फॉलोअप टीम, गुमला:
30 अप्रैल को तोरपा विधायक के साले की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना बसिया थाना क्षेत्र के कुकुरडूबा नाले के पास की थी। विधायक के साले संतोष मुंडा की हत्या का खुलासा कर लिया गया है। हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा था।
एसआईटी की टीम ने सुलझाया मामला
बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि हत्याकांड के सुलझाने के लिए एक एसआईटी टीम बनाई गई थी। एसआईटी ने बारीकी से जांच करते हुए इस कांड में शामिल 3 लोग चुल्लू मुंडा, दीपक मुंडा और गोलू मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन सभी के बीच जमीन विवाद चल रहा था।
27 अप्रैल को थे घटना को अंजाम देने में
जमीन विवाद के कारण दीपक मुंडा ने अपने दोस्त गोलू मुंडा और फुफेरे भाई चुल्लू मुंडा के साथ मिलकर संतोष मुंडा की हत्या की योजना बनाई थी। संतोष मुंडा के पिता के अनुसार 27 अप्रैल को भिबारोपि घटना को अंजाम देने की फिराक में थे पर वे सफल नहीं हो पाए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुआ है।