द फॉलोअप टीम ,डेस्क
जिस वैक्सीन को लेकर लोगों में कोरोना भगाने की उम्मीद जागी है, उसका टीका लेने वाले को ही कोरोना हो गया। जी हां, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को 20 नवंबर को कोविड की वैक्सीन टेस्ट के तौर पर दी गई थी, इसके 15 दिन बाद अनिल विज कोरोना से संक्रमित हो गए। उन्होंने ने ट्ववीट कर कर बताया, ''मैं कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया हूं और अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती हूं। वे सभी जो मेरे निकट संपर्क में आए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है, कि वो भी अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।''
बता दें कि अनिल को वैक्सीन का एक ही डोज दिया गया था, दूसरा डोज दिये जाने के पहले ही मंत्री संक्रमित हा गए। इस वैक्सीन का नाम कोवैक्सीन है, जो भारत में ही तैयार की गई है।
वैक्सीन को लेकर सवाल
विज ने जैसे ही ट्विटर पर अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी दी, नीचे कमेंट्स में एक सवाल सबसे ज्या दा पूछा जाने लगा। आखिर Covaxin लेने के बाद मंत्री को कोरोना कैसे हो गया? बहुत सारे यूजर्स ने यही सवाल पूछते हुए वैक्सीतन के असर पर सवाल खड़े किए हैं।
क्यों फेल हुई कोरोना वैक्सीन
वैक्सीफन कंपनी का कहना है, कि अनिल विज को अंबाला के एक अस्पएताल में 20 नवंबर को Covaxin की पहली डोज दी गई थी। Covaxin के फेज 3 ट्रायल प्रोटोकॉल के अनुसार, 0.5mg की दो डोज दी जानी है। पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28वें दिन लगती है। यानी विज को वैक्सीगन की दूसरी डोज अभी तक नहीं दी गई है। जब तक वैक्सीनन की दोनों डोज नहीं लगतीं, कोविड से इम्युीनिटी मुश्किल है। Covaxin का ट्रायल रैंडमाइज्डस, डबल ब्लाइंड था।