logo

टोल कर्मियों ने की महिलाओं से बदसलूकी, पर्ची दिखाने को लेकर हुआ था विवाद

8028news.jpg
द फॉलोअप टीम, पाली:
नाना थाने के वरावल टोल नाके पर टोल की पर्ची के कारण हुई छोटी सी कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना शनिवार की है। देर शाम इस विवाद का वीडियो वायरल हो गया। जैसे ही वीडियो सामने आया पुलिस भी हरकत में आयी। पीड़िता ने टोल कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। 

टोलकर्मियों ने की बदसलूकी
शनिवार दोपहर रामाराम मेघवाल नामक व्यक्ति अपने परिजनों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। उनके साथ महिलाएं भी थी। रिटर्न टोल पर्ची दिखाने को लेकर टोल कर्मियों से उनकी बहस होने लगी। बहस शुरू हुई तो महिलाएं कार से बाहर आ गई।  बहस  शांत कराने की कोशिश करने लगीं। टोलकर्मियों के हाथ में डंडे भी थे। उन्होंने कार में बैठे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक व्यक्ति को थप्पड़ भी जड़ दिया।

तीन लोगों को किया गिरफ्तार
घटना के वक़्त वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बना रहे थे। वह वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। टोल पर तैनात खरदपुर निवासी विनोद कुमार, चानपुरा (धौलपुर) निवासी मोनू शर्मा ,गोंदल (जालोर) निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी भंवरलाल माली ने कहा कि टोलकर्मी महिलाओं से भी अभद्रता करते साफ नजर आ रहे है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।