logo

पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चों पर हुआ वज्रपात, 3 बच्चे गंभीर रूप से झुलसे

8592news.jpg
द फॉलोअप टीम, सरायकेला: 
जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत मध्य बस्ती में सोमवार को बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खेल रहे तीन बच्चे बुरी तरह झुलस गए। जयचंद महतो का 11 वर्षीय बेटा आनंद महतो, 9 वर्षीय परितोष महतो और 7 वर्षीय अनु महतो गंभीर रूप से झुलस गए। इसमें आनंद महतो और परितोष महतो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जबकि अनु महतो का बायां हाथ आंशिक रूप से झुलस गया है। 

बिजली गिरने के बाद बेहोश हो गए बच्चे 
बताया जा रहा है की वज्रपात के बाद दोनों बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। जबकि बच्ची अनु महतो घबरा कर रोने लगी। उसकी आवाज सुनकर उनके परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बच्चों की हालत देख कर लोगों ने तुरन्त अमलगम स्टील प्रबंधन को फोन पर इसकी सूचना देकर एम्बुलेंस भेजने का आग्रह किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से अमलगम स्टील कंपनी के एम्बुलेंस से झुलसे बच्चों को इलाज के लिए टीएमएच(TMH) भेजा गया।