logo

दुकान में घुस गया यह अजूबा जंगली जानवर

9867news.jpg
द फॉलोअप टीम, खूंटी:
करीब 3.50 फीट लंबे और 6 किलो वजनी विलुप्त प्राय छिपकली प्रजाति के एक वन्य जीव  के मिलने से रांची के पास खूंटी के सिलादोन गांव में हड़कंप मच गई। जंगल से भटक कर एक मोबाइल दुकान में घुस गया था। उसकी लपलपाती नीली जुबान देखकर किसी की हिम्मत उसके पास फटकने तक की न हुई। बहुत ही मुश्किल से उसे एक पिंजड़े में बंद किया गया।

मुश्किल से पिंजड़े में किया गया बंद
वन विभाग के ए.सी.एफ अर्जुन बड़ाईक सूचना पाकर पहुंचे। उनके अनुसार इसे मॉनिटर लिजर्ड कहते हैं। इसे ही “गोह” कहा जाता है। पहले लोग इसकी चमड़ी का उपयोग करते थे। चमड़े से सारंगी वाद्य यंत्र बनाए जाते थे। बताया कि इसे घनघोर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।