द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोना काल में सबने आर्थिक समस्याओं का सामना किया। ऐसे में रांची एक ऐसे शख्स ने लॉकडाउन के तुरंत बाद खिलौनों से जुड़ा स्वरोजगार शुरू किया और पीछे मुड़कर नहीं देखा। रांची के रहने वाले मनोज कुमार ऐसे शख्स हैं जिन्होंने टेडी बेयर के जरिये कई लोगो को रोजगार दिया है। देश में लोकल प्रोडक्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए मनोज कुमार ने खिलौना निर्माण का काम शुरू किया।
लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला
टेडी बेयर के निर्माण में मनोज कुमार से जुड़े कई लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिला है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल के आह्वान ने मनोज कुमार के टेडी बेयर निर्माण कार्य की गति को रफ्तार दी। मनोज का मानना है कि युवाओं की सोच में बड़ा बदलाव आया है, वो खुद जॉब क्रियेटर बनने की राह पर है। मनोज का ये प्रयास वाकई सराहनीय है।
मिला कई युवाओं को रोज़गार का जरिया
जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार ने जब टेडी बेयर का निर्माण कार्य शुरू किया तब प्रमिला कुमारी और निम्मी जैसी कई युवाओं को उनके घर के पास ही रोजगार मिल गया। बुलंद हौसलों को समेटे देश आत्मनिर्भरता से आत्मविश्वास की ओर कदम बढ़ा रहा है। कोरोना काल में जहां कई लोगों ने अपने इनकम का जरिया खोया तो वहीं मनोज जैसे लोगों ने बाकी जरूरतमंदों को सहारा दिया।